नगर निगम राजस्व विभाग के दो अलग-अलग आदेश

इंदौर: नगर निगम राजस्व विभाग मद में आज दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए. एक आदेश में मस्टर, विनियमित और कुशल कर्मचारियों को झोनल कार्यालय बदलते हुए बिल कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है. वहीं दूसरे आदेश में निगम में अन्य विभागों से पदस्थ क्लर्क और केशियर को झोनल कार्यालय एवं राजस्व विभाग में पदस्थ करने के आदेश दिए है.
नगर निगम राजस्व विभाग में आज आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है. कई बिल कलेक्टर के झोन बदले और कई को जोन से हटाकर मुख्यालय में पदस्थ कर दिया. आयुक्त ने नगर निगम में मस्टर, विनियमित और कुशल कर्मचारियों राजस्व विभाग में बिल कलेक्टर के पद का प्रभार सौंपा. इनकी संख्या 69 बताई जा रही है, जिनको झोनल कार्यालय हटाकर अन्य झोनल कार्यालय ओर दूसरे कम सौंपे गए हैं. साथ ही निगम में ही अन्य विभागों में पदस्थ क्लर्क और केशियर को भी हटाया गया है. करीब 15 कर्मचारियों को मुख्यालय से झोन तथा झोन वालों को मुख्यालय या अन्य विभागों में इधर से उधर किया है.

Next Post

अक्षय कुमार ने बीमार दोस्त राजेश शर्मा के लिए किया भावुक पोस्ट, ट्वीट कर बोले- ‘जल्दी ठीक हो जा यार’

Fri Jul 10 , 2026
दिग्गज एक्टर राजेश शर्मा की कीड़े के काटने से तबीयत बिगड़ गई है। जिस पर चिंता जताते हुए बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चिंता जतायी है। बॉलावुड के खिलाड़ी कुमार बड़े पर्दे पर जितने बड़े एक्शन हीरो है, असल जिंदगी में वो उतने ही […]

You May Like

Play sound