गहमागहमी के बीच गढ़ा बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंचा अमला

जबलपुर। गढ़ा में आनंद कुंज से पंडा की मढिया तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण का मामला गर्माया हुआ है, मंगलवार को गढ़ा बाजार में 54 फीट चौड़ी सड़क निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन पूरे लाव लश्कर के साथ गढ़ा बाजार पहुंचा, जहां कुछ व्यापारियों ने पुनः नाप जोख करने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई, जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने नाप जोख शुरू की। इसी बीच स्थानीय शेखर सोनी ने आवेश में आकर कहा कि जब एक बार नाप हो गया है तो दोबारा नाप करने की क्या जरूरत है। हम गढ़ा में सड़क निर्माण के लिए 60 फीट जगह देने तैयार हैं और आपको भी सहयोग करना चाहिए, ना कि विकास में बाधा उत्पन्न करना चाहिए। भारी गहमा-गहमी बीच भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है।

Next Post

नवागत पुलिस महानिरीक्षक ने संभाली जबलपुर जोन की कमान 

Tue Jun 3 , 2025
जबलपुर। नवागत पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा ने मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, पदभार ग्रहण करने के साथ ही जोन की कमान संभल ली‌ हैं। नवभारत से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखना, अपराध पर कंट्रोल करना उनकी प्राथमिकता होगी।‌ इसके साथ […]

You May Like

मनोरंजन