शहर में पानी की जगह नलों से बह रही बालू

सतना : शहर में नगर निगम की लापरवाही और लचर व्यवस्था के चलते जलापूर्ति प्रणाली पूरी तरह से चरमरा गई है. आलम यह है कि शहर के वार्ड 37 से 45 तक के नौ प्रमुख वार्डों में इन दिनों नलों से साफ पानी की जगह सीधे बालू और गाद निकल रही है. करोड़ों की लागत से बने फिल्टर प्लांट का संचालन निजी कंपनी के हाथ से निकलकर जैसे ही नगर निगम के पास आया व्यवस्था पटरी से उतर गई और पीने के पानी के लिए तरस रही जनता का आक्रोश अब उबलने लगा है.

शहर के एक-दो नहीं बल्कि पूरे नौ वार्डों में क्रमांक 37, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 44 और 45 में इन दिनों पानी की आपूर्ति के नाम पर बालू मिल रहा है. इन तमाम वार्डों के रहवासियों का जीना मुहाल हो गया है और घरों की टंकियां तथा पाइपलाइनें बालू से पट चुकी हैं. स्थानीय लोगों और वार्ड पार्षदो का कहना है कि नलों से आने वाला यह पानी इतना गंदा और बालूयुक्त है कि इससे स्नान करना या कपड़े धोना तो दूर जानवरों को पिलाने के लायक भी नहीं बचा है. पानी की इस गंभीर किल्लत और गुणवत्ताहीन सप्लाई के कारण आम जनता में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है

करोड़ों रुपये की लागत से उच्च गुणवत्ता वाले पानी के लिए आधुनिक फिल्टर प्लांट का निर्माण कराया गया था उसका उद्देश्य शहर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था. लेकिनआलम यह है कि वही प्लांट लोगों के घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है.

जानकारी के अनुसार कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी का अनुबंध समाप्त होने के बाद अब फिल्टर प्लांट के संचालन रखरखाव और जलापूर्ति की पूरी कमान सीधे तौर पर नगर निगम प्रशासन के हाथों में आ चुकी है. कंपनी के जाने के बाद उम्मीद यह जताई जा रही थी कि व्यवस्थाओं में सुधार होगा लेकिन निगम के अधिकारी और कर्मचारी इस जिम्मेदारी को संभालने में पूरी तरह फिसड्डी साबित हुए हैं. तकनीकी खामियों को दूर करने और प्लांट को सुचारू रूप से चलाने में निगम की यह नाकामी शहर की जनता पर भारी पड़ रही है.

इनका कहना

सुबह नल खोलते ही पानी की जगह सीधे रेत निकलती है. जिससे घर की टंकियां और पाइपलाइनें पूरी तरह चोक हो चुकी हैं. पीने का पानी तो दूर की बात इस पानी से हम कपड़े भी नहीं धो पा रहे हैं.

रावेन्द्र मिथिलेश सिंह
पार्षद वार्ड 6

शहर के सभी वार्डों का यही हाल है गंदा और वालूदार पानी की सप्लाई हो रही और जो पानी आता है उसमे कम समय के लिए रहता हैं. हमने नगर निगम में इस संबंध में कई बार शिकायतें की उसके बावजूद भी समस्या बनी हुई है.

पंकज कुशवाहा
पार्षद वार्ड 45

हमने कई बार नगर निगम में इस समस्या को लेकर आवाज उठाई है. रहवासीयों को साफ़ पानी मिले लेकिन यह समस्या अभी भी बनी हुई हैं. पूरे शहर में गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है.

सुषमा केके तिवारी
पार्षद वार्ड 5

शहर में पानी की समस्या आए दिन बनी रहती है. हमने नगर निगम में इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की है लेकिन अभी भी यह समस्या बनी हुई है

राजेंद्र कुमार सूर्यवंशी
पार्षद वार्ड 27

हमे जानकारी मिली है वार्डो में वालूदार पानी गया है इसका सुधार किया जा रहा है.जल्द ही समस्या को दूर कर दिया जाएगा.

हिमांशु ताम्रकार
जल प्रदाय अधिकारी

Next Post

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत

Wed Oct 7 , 2026
सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुखबड़ेरी के पास माइलस्टोन 97.5 पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस […]

You May Like