नवागत पुलिस महानिरीक्षक ने संभाली जबलपुर जोन की कमान 

जबलपुर। नवागत पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा ने मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, पदभार ग्रहण करने के साथ ही जोन की कमान संभल ली‌ हैं।

नवभारत से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखना, अपराध पर कंट्रोल करना उनकी प्राथमिकता होगी।‌ इसके साथ ही कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ बेहतर पुलिसिंग और जनता से संवाद स्थापित करने के साथ शासन के दिशा निर्देशों का पालन करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज अतुल सिंह, पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय, कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।

विजय शाह के विवादित बयान की जांच को लेकर भोपाल रवाना-

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान देने के मामले में गठित एसआईटी में आईजी वर्मा मुखिया हैं। प्रमोद वर्मा इस जांच में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं‌। मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद में वे इसी मामले की जांच के संबंध में भोपाल रवाना हो गए हैं‌।

2001 बेंच के आईपीएस अधिकारी

जबलपुर रेंज की कमान संभालने वाले प्रमोद वर्मा 2001 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी है। जिनसे जबलपुर जोन में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद की जा रही है‌।

Next Post

ट्रेन से कूदा युवक, मौत

Tue Jun 3 , 2025
जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ट्रेन से कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। ‌पुलिस के मुताबिक रबुल तामिया पिता राकेश तामिया 25 वर्ष निवासी रामपुर दुर्गानगर नाला के पास थाना गोरखपुर ने सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 35 वर्ष, ट्रेन के सामने अचानक कूद […]

You May Like