इंदौर: रावण दहन कार्यक्रम के दौरान विजयनगर चौराहे पर मोबाइल झपटने वाले दो बदमाशों को यातायात पुलिस और ट्रैफिक मित्र ने रंगेहाथ पकड़ा. आरोपी फरियादी अतुल कुशवाह से मोबाइल छीनकर भाग रहे थे.सूचना मिलने पर तैनात सूबेदार काजिम हुसैन रिजवी, आरक्षक सचिन तोमर और ट्रैफिक मित्र राहुल नागर ने तुरंत पीछा किया.
आरोपी आदित्य और अखिलेश पांडे को कालका मंदिर रसोमा चौराहे के पास पकड़ लिया और फरियादी का मोबाइल वापस कर दिया. दोनों आरोपियों को विजयनगर पुलिस के सुपुर्द किया है. मामले में जांच व वैधानिक कार्रवाई जारी है.
