स्कूल और यार्ड में हुई चोरी

जबलपुर : बरेला थाना अंतर्गत धनपुरी स्थित स्कूल में चोरों ने धावा बोलते हुए 10 कम्प्यूटर पार कर दिया। वहीं अधारताल में एक कंपनी के यार्ड से 67 बैटरियां चोरी हो गई। बरेला पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम स्वाति व्यास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ग्राम धनपुरी की प्रभारी प्राचार्य है। चोरों ने स्कूल की आईसीटी लेब का ताला तोडक़र 10 कम्प्यूटर, 10 सीपीयू, 10 कीबोर्ड, 10 माउस, कैमरा सेटअप, हार्ड डिस्क समेत अन्य सामान लगभग 3 लाख 90 रूपये का पार कर दिया।

इसी प्रकार अधारताल थाने में धर्मेन्द्र कुमार पटेल 30 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह श्रीराम आटो मॉल इंडिया लिमिटेड कम्पनी में अप्रेल 2025 से यार्ड का प्रभारी है यार्ड में कम्पनी द्वारा फायनेंश गाड़ी जिसे किस्त चुकता न करने के कारण विभिन्न बैंकों द्वारा वाहनों स्विज कर यार्ड कर यार्ड में रखा जाता है। यार्ड में रखे वाहनों को चैक करने पर 24 वाहनों से कुल 67 बेटरी गायब मिली। सीसीटीव्ही में एक व्यक्ति चोरी करते नजर आ रहा है ।

Next Post

Startup Hub बनेगा छतरपुर: MCBU में 2500 वर्ग फीट में तैयार होगा हाई-टेक MSME इनक्यूबेशन सेंटर

Thu Apr 16 , 2026
छतरपुर। बुंदेलखंड के युवाओं के लिए महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (MCBU) से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विश्वविद्यालय में लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम (MSME) नवाचार सह उद्भवन (इनक्यूबेशन सेंटर) की स्थापना की जा रही है, जो युवाओं के स्टार्टअप आइडियाज को साकार करने में मदद करेगा। यह परियोजना […]

You May Like

मनोरंजन