
धामनोद। खुद को नगर का प्रभावशाली नेता बताकर नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कथित रूप से अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणियां करना अब विष्णु पिता शोभाराम पाटीदार उर्फ “साटल्या” को भारी पड़ता नजर आ रहा है। लंबे समय से विवादित बयानों और सार्वजनिक आरोपों के कारण चर्चा में रहने वाले विष्णु पाटीदार के विरुद्ध अब मानहानि का मुकदमा न्यायालय पहुंच गया है।
सूत्रों के अनुसार नगर परिषद अधिकारियों की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने तथा सार्वजनिक रूप से उनकी छवि धूमिल करने के आरोपों को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने द्वितीय जिला न्यायाधीश प्रवीण शिवहरे साहब, धरमपुरी के न्यायालय में दो करोड़ के मानहानि क्षतिपूर्ति का दावा प्रस्तुत किया है। प्रकरण क्रमांक RCSA/35/2026 के तहत दर्ज मामले ने नगर की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
बताया जाता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप ग्रुपों और सार्वजनिक स्थानों पर दिए गए कथित बयानों को लेकर नगर परिषद अमला काफी समय से नाराज था। आखिरकार मामला न्यायालय की चौखट तक पहुंच गया और अब कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है।
*_अब अदालत में होगी ‘बोल की कीमत’ की पड़ताल –_*
🔹 अधिकारियों पर कथित अमर्यादित टिप्पणियों का आरोप।
🔹 नगर परिषद की छवि धूमिल करने का मामला।
🔹 मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने दायर किया दावा।
🔹 द्वितीय जिला न्यायाधीश, धरमपुरी के समक्ष पहुंचा विवाद।
🔹 फैसले पर टिकी नगरवासियों की नजर।
*_”जिन बयानों से सुर्खियां बटोरीं, अब वही बयान अदालत में बनेंगे चुनौती”_*
अब नगर के लोगों की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी है वहीं चौराहे पर लोगों के चटकारे लेते दबी जुबान के स्वर यही कहते नजर आ रहे है कि है कि अब ऊंट किस करवट बैठता है ।
