जबलपुर: शहर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा मालवीय चौक पर विशेष पीयूसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया सहित अन्य वाहनों की सघन जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को समझाइश के साथ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सहायक आरटीओ संतोष पाल, ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार शुक्ला, सूबेदार राहुल सिंह, सूबेदार रोहित तिवारी, आरटीओ से काशिम कुरेशी सहित परिवहन विभाग व पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने वाहन चालकों से वैध पीयूसी प्रमाण पत्र रखने और समय-समय पर वाहनों की जांच कराने की अपील की। सहायक आरटीओ ने बताया कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। वहीं ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।
