NH 44 पर झिरा घाटी में कंटेनर बाइक की भिड़ंत, दो की मौत एक युवक का सिर धड़ से अलग हुआ

सागर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराजपुर के आगे झिरा घाटी पर तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। इसके बाद बाइक को 15 फीट घसीटते हुए ले गया। हादसे में दो युवकों और दो गायों की मौत हो गई। एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। एक घंटे तक शव सड़क पर ही पड़े रहे।

आज सागर-नरसिंहपुर नेशनल हाईवे पर झिरा घाटी पर कंटेनर सागर से नरसिंहपुर की ओर से आ रहा था। घाटी में पहुंचते ही बेकाबू हो गया। हादसे के बाद पीछे से आ रहे 5 अन्य वाहन भी आपस में भिड़ गए। इनमें हाईवा, पिकअप और 2 कार शामिल थी। इसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हुए। इन्हें प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

मृतकों में सागर जिले के मढ़ पिपरिया निवासी सतीश (28) और अजय लोधी (26) शामिल हैं। दोनों बाइक से बरमान की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद कुछ देर हाईवे पर जाम लगा रहा।

सुआतला थाना प्रभारी बीएल बनवारी ने बताया कि कंटेनर ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मारी। आपस में टकराकर अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। ड्राइवर कंटेनर लेकर भाग रहा था, पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

Next Post

खंडेलवाल ने पूर्व जिला अध्यक्ष रामचरित्र मिश्रा के निवास पर भेंट कर जाना कुशलक्षेम 

Sat Jul 26 , 2025
बैतूल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी रामचरित्र मिश्रा के निवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना एवं शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह अहलूवालिया (चन्नी चाचा), वरिष्ठ नेता महेन्द्रचन्द्र शर्मा […]

You May Like