ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर दिग्विजय का हमला

बोले- ये करोड़ों रुपए फूंकने का जरिया, शिवराज के एमओयू का दें हिसाब

नीमच। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर कई सवाल उठाए।

दिग्विजय ने कहा कि इस तरह के समिट करोड़ों रुपए बर्बाद करने का माध्यम हैं। यह केवल अधिकारियों और पूंजीपतियों के बीच संपर्क बनाने का जरिया है, जिसका फायदा भाजपा के लोग उठाते हैं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में हुए एमओयू का हिसाब मांगा।

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए दिग्विजय ने कहा कि भाजपा सरकार में सोयाबीन के दाम घट रहे हैं। वहीं तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने काले धन को वापस लाने के मोदी के वादे और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों का भी मुद्दा उठाया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके बाद दिग्विजय मनासा में पूर्व राज्यसभा सांसद बालकवि बैरागी की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। वे नीमच-मंदसौर में चीता प्रोजेक्ट और खिमला प्रोजेक्ट से प्रभावित परिवारों से भी मिले।

Next Post

सम्पत्तिकर जमा न करने पर दुकानो को ननि ने जड़ा ताला

Fri Feb 21 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 21 फरवरी, नगर निगम क्षेत्र में बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों को सील किया गया. नगर निगम आयुक्त की फटकार के बाद राजस्व अमला वसूली को लेकर हरकत में आया है. लगातार बकायादारो के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है. नोटिस देने […]

You May Like