भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री तथा लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के अनुज जालम सिंह पटेल का जन्मदिन इस वर्ष भी सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी उनका जन्मदिन गांधी नगर स्थित महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को भोजन कराकर मनाया जाएगा।
जालम सिंह पटेल लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं और राजनीति में सक्रिय रहते हुए भी समाज सेवा को प्राथमिकता देते रहे हैं। वे कई वर्षों से अपना जन्मदिन उत्सव या समारोह के बजाय जरूरतमंदों के बीच सादगी से मनाते आ रहे हैं।
इस अवसर पर निर्विकार पथ के पथिक परिवार के सहयोग से कुष्ठ आश्रम में रहने वाले रोगियों को भोजन कराया जाएगा और उनके साथ समय बिताया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य समाज में सेवा, संवेदनशीलता और मानवता का संदेश देना है।
