ओडीए विवाद के बीच डेली कॉलेज चुनाव शेड्यूल जारी

इंदौर: डेली कॉलेज में लंबे समय से चले आ रहे विवादों के बीच अब बोर्ड चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है. चुनाव अधिकारी और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता ने चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है.तय कार्यक्रम के अनुसार 21 मई को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे. ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन (ओडीए) के विरोध के चलते प्रस्तावित संविधान संशोधन फिलहाल लागू नहीं किया गया है, इसलिए चुनाव पुराने नियमों के आधार पर ही होंगे.

चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिस पर 21 से 23 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं. इसके बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा. उम्मीदवार 28 और 29 अप्रैल को नामांकन जमा कर सकेंगे, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अप्रैल और 1 मई तय की गई है. 2 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी. बाहर रहने वाले मतदाताओं के लिए डाक और ईमेल के माध्यम से मतदान की सुविधा दी गई है. ऐसे मतपत्र 4 से 19 मई के बीच भेजे जाएंगे और 20 मई तक वापस जमा करने होंगे.

कुछ बिंदुओं पर चिंता जताई
इसी बीच ओल्ड डेलियन राजेश अग्रवाल ने समय-सारणी पर धन्यवाद देते हुए कुछ बिंदुओं पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि वैश्विक मतदाताओं के लिए यह समय-सीमा व्यावहारिक नहीं लगती. साथ ही ईमेल से मतदान से पहले ईमेल पतों की पुष्टि और डिजिटल/ ई-वोटिंग प्रक्रिया की संविधानिक वैधता पर स्पष्टता की मांग भी की है.

Next Post

भाजपा पश्चिम मध्य क्षेत्र का अभ्यास वर्ग आज, नेताओं का इंदौर आगमन पर किया स्वागत

Wed Apr 22 , 2026
इंदौर: आज भाजपा की क्षेत्रीय कार्यशाला में जिला प्रशिक्षण वर्ग डेली कॉलेज में आयोजित होगा। इसमें छह राज्यों के कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे और अपना वक्तव्य देंगे।आज डेली कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान के तहत डेली कॉलेज में […]

You May Like

मनोरंजन