
सागर। मध्य प्रदेश के सागर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी आर ने सुनार नदी के पानी के पेयजल को छोड़कर अन्य उपयोग पर रोक लगाई। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कार्यालय नगरपालिका परिषद रहली ने पत्र के द्वारा
अवगत कराया गया है कि सुनार नदी में पर्याप्त पानी न होने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिले की रहली तहसील अन्तर्गत नगरीय क्षेत्र की पेयजल सप्लाई का एक मात्र मुख्य स्रोत सुनार नदी है। कृषको द्वारा कृषि भूमि की सिचांई एंव अत्याधिक जल दोहन किये जाने के परिणाम स्वरूप नदी का जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। जिससे तहसील रहली एंव गढाकोटा में भीषण जल संकट की स्थिति निर्मित होना संभावित है।
जिससे रहली एंव गढाकोटा के अन्तर्गत सुनार नदी से पानी के पेयजल से भिन्न अन्य उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।
