दुकान संचालक ने लगाया कर्मचारी पर चोरी का आरोप पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तलाश

भोपाल। ऐशबाग इलाके में एक मोबाइल एंड कंप्यूटर दुकान के संचालक ने अपने कर्मचारी पर चोरी करने का आरोप लगाया है. संचालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक दुकान संचालक सचिन भूपेंद्र सिंह सलूजा ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई. सचिन की अप्सरा टॉकीज के पास दुकान है. उनका आरोप है कि बीते चार साल से उनकी दुकान में काम करने वाले व्यक्ति बाबूलाल चौरसिया ने चोरी की वारदात कर दी. आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. सचिन ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उनकी दुकान के अंदर रखे 50 हजार रुपए नकद और ग्राहकों के कई फोन चोरी कर लिए हैं. बाबूलाल उनकी दुकान में सालों से काम करता था. इसलिए वह उसपर पूरी तरह से भरोसा भी करते थे. बालू ने 29 जून को योजना बनाकर देर रात को दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात की. अगले दिन जब बाबूलाल काम पर नहीं आया तो सचिन ने उसको फोन किया. बाबूलाल ने उस समय किसी दूसरे काम में व्यस्त होने का हवाला सचिन को फोन पर दिया. बाबूलाल के लगातार काम पर नहीं आने और बाद में फोन बंद करने पर सचिन को उसपर संदेह हुआ. सचिन ने ऐशबाग थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Next Post

सरकार ने परीक्षण के तौर पर जारी किया सेवा उत्पादन सूचकांक

Tue Jul 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) सरकार ने मंगलवार को पहली बार सेवा क्षेत्र के 19 महत्वपूर्ण उपवर्गों के लिए सेवा उत्पादन सूचकांक (आईएसपी) जारी किया। ये आंकड़े अभी परीक्षण तौर पर जारी किये गये हैं। जिन 19 उपवर्गों के आंकड़ों को शामिल किया गया है वे एक साथ सेवा क्षेत्र […]

You May Like