जबलपुर: खितौला थाना अंतर्गत असाटी लॉज में रूके एक युवक की गुरूवार को अचानक तबियत बिगड़ गई जिसे तत्काल उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिहोरा ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सोनू कोष्टी 30 वर्ष निवासी गोहलपुर को खितौला स्थित असाटी लॉज के कर्मचारी आकाश पटेल द्वारा बेहोशी हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था दौरान उपचार के सुबह लगभग 11-30 बजे सोनू कोष्टी की मौत हो गयी है।
सोनू कोष्टी 3 दिन से असाटी लॉज में रह रहा था। प्रारम्भिक जांच मे मृतक के परिजनों द्वारा बताया कि सोनू कोष्टी शराब पीने का आदि था जिसका लीवर खराब हो चुका था एवं सोनू अस्वस्थ्य रहता था। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
