जबलपुर: जिले के गोरखपुर अनुभाग अंतर्गत ग्राम ललपुर में प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 डम्पर रेत को जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई राजस्व, खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्रशासन को स्थानीय निवासियों से लंबे समय से अवैध रेत भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गोरखपुर के अनुविभागीय अधिकारी अनुराग सिंह के निर्देशन में टीम ने शुक्रवार को ग्राम ललपुर में छापामार कार्रवाई की।
बेचने के लिए रखी थी छिपाकर
मौके पर पहुंची टीम को भारी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित रेत मिली। प्रशासनिक आकलन के अनुसार यह भंडार लगभग 5 डम्पर रेत का था, जिसे अवैध विक्रय के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने जब्त की गई पूरी रेत को मौके पर ही मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया, ताकि इसका दोबारा व्यावसायिक उपयोग न किया जा सके।
Next Post
जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, नकदी बरामद
Sat Mar 7 , 2026
जबलपुर: खितौला पुलिस ने सकरी मोहल्ला में चल रहे एक जुआ फड़ पर दबिश देकर 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों सहित हजारों की नकदी जब्त की है। खितौला थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने बताया कि सकरी मोहल्ला में शेख […]

You May Like
-
9 months ago
भाजपा के साथ संघ का टकराव नहीं : भागवत