चेहरा बांध ग्राहक बनकर खाद दुकान पर एसडीएम ने मारा छापा, दुकान सीज

रीवा। रीवा सहित पूरे विंध्य में यूरिया खाद की किल्लत है, चारो तरफ खाद को लेकर मारामारी मची है. वही निजी विक्रेता मंहगे दाम पर खाद किसानो को बेच रहे है. जिसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम हुजूर वैशाली जैन चेहरा बांध ग्राहक बनकर कलेक्टे्रट के सामने स्थित दुकान में छापामार कार्यवाही की. जहा आटो में लोड़ खाद को जप्त कर दुकान सीज कर दी गई है. दुकान संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूंछताछ की जा रही है. यह कार्यवाही मंगलवार की शाम 7 बजे हुई.

जानकारी के मुताबिक कलेक्टे्रट के सामने स्थित सीताराम खाद भंडार दुकान से किसानो को मंहगे दाम पर खाद दी जा रही थी. 232 रूपये की खाद 550 में संचालक दे रहा था. इसके अलावा न तो रिकार्ड मेंटेन कर रहा था और न ही नियमो का पालन, मंहगे दाम पर बेची जा रही खाद को लेकर हुजूर एसडीएम वैशाली जैन के पास कुछ लोगो ने शिकायत की थी. मशीन के द्वारा खाद का वितरण किया जाना था और नियम मानको का पालन करना था जो दुकानदार नही कर रहा था. सीताराम गुप्ता को सिविल लाइन पुलिस ने हिरासत में लिया है. भंडारण और क्रय-विक्रय के दस्तावेज खंगाले जा रहे है. इस कार्यवाही से दुकान संचालको में हडकम्प मच गया है.

535 में एसडीएम को थमा दी खाद

सीताराम खाद भंडार में जब मुंह बांध ग्राहक बनकर हुजूर एसडीएम आईएएस वैशाली जैन पहुंची और संचालक से खाद की मांग की. जिस पर 535 रूपये बोरी खाद संचालक ने थमा दी. इसके बाद क्या था एसडीएम अपने रूप में आ गई और देखते ही देखते सिविल लाइन पुलिस भी पहुंच गई. यह नजारा देख दुकान संचालक सीताराम गुप्ता के होश उड़ गये. एसडीएम ने तमाम रिकार्ड देखे जिसमें गड़बड़ी मिली. नियम मानक के अनुरूप खाद की बिक्री नही की जा रही थी. तत्काल दुकान को सीज कर दिया गया है, अब आगे की कार्यवाही जारी है.

शिकायत मिलने पर कार्यवाही की गई: एसडीएम

इस संबंध में एसडीएम वैशाली जैन ने बताया कि निर्धारित मूल्य से कहीं ज्यादा दाम पर खाद की बिक्री किये जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी. जिसके बाद वास्तविकता जानने के लिये मैं ग्राहक बनकर दुकान पहुंची ताकि पहचान चिन्हित न हो सके. दुकानदार नियम अनुरूप खाद की बिक्री नही कर रहा था, मूल्य से कहीं ज्यादा में खाद बेच रहा था और कैश खाद देने के साथ अंगूठा भी नही ले रहा था. फिलहाल दुकान सीज की गई है और भंडारण आदि का मिलान किया जा रहा है.

 

Next Post

दूरदर्शन ने मनाया 66वां स्थापना दिवस, शब्दांजलि में परंपरा और आधुनिकता का संगम

Tue Sep 16 , 2025
नई दिल्ली। भारत के पहले और सबसे भरोसेमंद प्रसारक दूरदर्शन ने अपना 66वां स्थापना दिवस भव्य सांस्कृतिक संध्या शब्दांजलि ए कल्चरल ईवनिंग फ्रॉम ट्रेडिशन टू मॉडर्निटी के साथ मनाया। इस अवसर पर देशभर के विख्यात कलाकारों ने भारतीय परंपरा और समकालीन सृजनशीलता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। 15 सितंबर 1959 […]

You May Like