नई दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में वन विभाग के 8 कर्मचारी होंगे विशेष अतिथि

भोपाल, 25 जनवरी (वार्ता) प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-जीव) एवं मुख्य वन्य-जीव अभिरक्षक शुभरंजन सेन ने बताया कि केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा वन एवं वन्य-जीव संरक्षण से संबंधित मध्यप्रदेश वन विभाग के स्वयंसेवकों/कर्मचारियों को सपत्नीक 76वें गणतंत्र दिवस समारोह-2025 नई दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

श्री सेन ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी सुरक्षा श्रमिक श्रीमती झुन्नीबाई उइके, श्री रंजन कुमार मालवीय, पन्ना टाइगर रिजर्व के वनरक्षक श्री रोहित गुप्ता, कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला की वनरक्षक सुश्री विनीता मरावी, संजय टाइगर रिजर्व सीधी के सुरक्षाकर्मी राजकरण यादव, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के वनरक्षक चन्द्रपाल धुर्वे, कूनो वन्य-प्राणी वन मण्डल श्योपुर के स्थायी कर्मी राकेश कुमार योगी और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर के स्वयंसेवक मोहन सिंह, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत झमारा को आमंत्रित किया गया है।

 

Next Post

पटेल की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का हुआ सम्मान

Sat Jan 25 , 2025
भोपाल, 25 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल की ओर से राजभवन के अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का उनके घर पहुँच कर सम्मान किया। श्री पटेल के प्रतिनिधि के रूप में राजभवन के अधिकारी भोपाल निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहम्मद जमीर, श्रीमती […]

You May Like