कलेक्टर विश्वकर्मा ने सांची विकासखण्ड के रमपुरा बघेडी का किया भ्रमण

रायसेन: कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सांची विकासखण्ड के रमपुरा बघेडी का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने उन्नत बकरी पालन कार्यक्रम के तहत बकरी पालन कर रहीं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर जानकारी ली और गांव में भ्रमण कर बकरी पालन कार्य का जायजा भी लिया।

कलेक्टर विश्वकर्मा ने संवाद के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से बकरी पालन शुरू करने से लेकर कार्य के विस्तार, बकरी पालन से होने वाली आमदनी, उन्नत नस्ल, संतुलित पोषण, टीकाकरण, देखभाल, चारा प्रबंधन आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया बकरी पालन कार्य कर रहीं महिलाओं को वैज्ञानिक तरीकों से बकरी पालन करने हेतु मार्गदर्शन दिया जाए। साथ ही यदि अन्य महिलाएं या ग्रामीण भी बकरी पालन करना चाहते हैं तो उन्हें भी मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाए।

Next Post

यूपी की सियासत में ब्राह्मण विधायकों की बैठक से मचा हड़कंप, भाजपा में उपेक्षा के आरोपों के बीच सपा ने दिया साथ आने का खुला ऑफर

Thu Dec 25 , 2025
नई दिल्ली। 25 दिसंबर, 2025। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के बीच लखनऊ में भाजपा विधायक पंचानंद पाठक के आवास पर हुई ब्राह्मण विधायकों की बैठक ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस बैठक में भाजपा के लगभग 40 विधायक और विधान परिषद सदस्य (MLC) शामिल हुए, जिनमें […]

You May Like