पटेल की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का हुआ सम्मान

भोपाल, 25 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल की ओर से राजभवन के अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का उनके घर पहुँच कर सम्मान किया।

श्री पटेल के प्रतिनिधि के रूप में राजभवन के अधिकारी भोपाल निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहम्मद जमीर, श्रीमती सावित्री देवी वर्मा, देवीशरण, श्रीमती पार्वती देवी एवं श्रीमती नारायणी देवी के घर पहुँचे और उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, मिठाई तथा उपहार भेंट किए। अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हबीब नज़र की पत्नी श्रीमती फिरोज़ जहां और स्व. मोहम्मद मुख्तार खान की पत्नी श्रीमती अख्त़र जहां का सम्मान उनके निवास पर किया।

 

Next Post

गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कल ध्वजारोहण

Sat Jan 25 , 2025
भोपाल, 25 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कल 26 जनवरी, को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी देंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री पटवारी द्वारा राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में […]

You May Like