गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कल ध्वजारोहण

भोपाल, 25 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कल 26 जनवरी, को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी देंगे।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री पटवारी द्वारा राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी जायेगी। श्री पटवारी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर सुबह 8.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में झंडावंदन किया जायेगा, तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी जनता के नाम संबोधित अपने संदेश का वाचन करेंगे। जन गण मन गायन के बाद मिष्ठान का वितरण होगा।

 

Next Post

इंदौर का देश का वेटलैण्ड शहर बनना हमारे लिये गौरव का क्षण: यादव

Sat Jan 25 , 2025
भोपाल, 25 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के नाम एक और उपलब्धि तब जुड़ गई जब रामसर कन्वेंशन द्वारा इंदौर शहर को प्रतिष्ठित वेटलैण्ड सिटी घोषित किया गया। डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की इस उपलब्धि को देश और प्रदेश की उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश केलिए गौरव का […]

You May Like