सीहोर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत इकाई द्वारा मातृशक्ति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें महिलाओं को खरीदारी के दौरान उपभोक्ता अधिकारों और बाजार में होने वाली ठगी से बचने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई. साथ ही मिलावटी सामान की पहचान, निर्धारित से अधिक कीमत वसूलने, नाप-तौल में होने वाली गड़बड़ी सहित अन्य उपभोक्ता मामलों पर चर्चा की गई. महिलाओं को सामान खरीदते समय पैकेट पर अंकित वजन, गुणवत्ता और अन्य आवश्यक जानकारियों की जांच करने के लिए जागरुक किया गया. वहीं वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी चर्चा की गई. बैठक में वंदना सैनी, शरद कसरेकर, उमा पालीवाल, शिव प्रसाद दलोद्र्रिया, मनीष राठौर, राहुल मेवाड़ा आदि उपस्थित थे.
मातृशक्ति को दी ग्राहक अधिकारों की जानकारी
