पांढुरना: सरकार द्वारा किसानों से उनकी कृषि उपज गेहूं समर्थन मूल्य पर क्रय करने के लिए दूसरे चरण के तहत 15 अप्रैल से जबलपुर संभाग में भी खरीदी प्रारंभ तो हुई,लेकिन पहले ही दिन पांढुरना के दोनों उपार्जन केंद्रों पर तकनीकी खामी के चलते एक भी किसान से गेहूं खरीदी नहीं करा पाए,हांला कि पूरे दिन दर्जनों किसान इन केंद्रों पर जानकारी लेंने पहुंचे,लेकिन यहां तैनात कर्मचारियों द्वारा इस शासकीय पोर्टल पर अपना जिला नहीं दिखाई देने से गेहूं नहीं खरीद पाऐंगे का रटा-रटा सा जवाब देंने के बाद किसान बैरंग लौट गए।
गौरतलब हो कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों से उनकी कृषि उपज गेहूं समर्थन मूल्य पर क्रय करने के लिए दूसरे चरण के तहत प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही जबलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के किसानों से गेहूं खरीदी शुरू करने के निर्देश तो दिए गए,लेकिन बुधवार को पूरे दिन पांढुरना के दोनों ही उपार्जन केंद्रों पर विभाग की इस शासकीय पोर्टल पर पांढुरना जिला ही शो नहीं होने से पांढुरना नगर जिला मुख्यालय से लगे मोरडोंगरी वेयर हाउस में लोक सेवा सोसायटी तथा ग्राम नांदनवाड़ी उपार्जन केंद्रों पर सुबह से शाम तक अधिकारी कर्मचारी बैठे रहे,इस दौरान क्षेत्र के जिन किसानों द्वारा सरकार को गेहूं बेचने के लिए विधिवत पंजीयन किया।
इनमें से कई किसानों ने इन उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर जानकारी ली,लेकिन यहां बैठे अधिकारी,कर्मचारियों द्वारा किसानों को इस पोर्टल पर अपना जिला ओपन नहीं होने की बात बताते हुए जब भी यह पोर्टल शुरू होगा इसकी जानकारी देंने की बात कहीं।उल्लेखनीय हो कि प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही इस पांढुरना विकासखंड के किसानों द्वारा सरकार को समर्थन मूल्य पर अपनी कृषि उपज गेहूं बेचने के लिए समय रहते ही पांढुरना क्षेत्र के 400 तो वहीं नांदनवाडी क्षेत्र के 189 इस प्रकार कुल 589 किसानों ने समय रहते ही विधिवत पंजीयन कर चूके है। वहीं शासन के मंशा के अनुरूप इन दोनों ही उपार्जन केंद्रों पर गेहूं बेचने आने वाले किसानों की सुविधाओं के लिए 15 अप्रैल के पूर्व ही सभी व्यवस्थाएं भी कर ली है।
इनका कहना हैं
सरकार के पी कैप एप्प में पांढुरना जिला दिखाई नहीं दे रहा था,जिसकी वजह से जिले के किसी भी उपार्जन केन्द्रों पर 15 अप्रैल को किसानों से उनकी कॄषि उपज गेहूं खरीदी करने में परेशानी हुई हैं, विभाग द्वारा पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी हैं,जल्दी ही कृषकों से गेहूं खरीदा जाएंगा ।
जितेंद्र शिल्पी खाद्य अधिकारी पांढुरना
