साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए एक लाख

जबलपुर:बरेला थाना अंतर्गत देवरी निवासी एक युवक का साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर उसके खाते से एक लाख रूपए से अधिक की रकम उड़ा ली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर नवीन कुमार विश्वकर्मा 39 वर्ष निवासी ग्राम देवरी पटपरा ने लिखित शिकायत की कि 13 जून को उसके मोबाइल पर कॉल आया कि जिससे उसकी बातचीत हुयी.

उसे व्हाटसएप कॉल कर बोला कि आपके दूसरा क्रेडिट कार्ड के लिये वेरीफिकेशन करना है कहते हुये उसका आधारकार्ड नम्बर पूछा तो उसने आधारकार्ड नम्बर बताया कुछ देर मेें उसका मोबाइल किसी ने हेक कर लिया और उसके मोबाइल पर पैसे कटने के 3 मैसेज आये उसके तीन बार मे 1 लाख 4 हजार 709 रूपये क्रेडिट कार्ड से निकाल लिया।

Next Post

प्रताडऩा से तंग आकर की थी महिला ने आत्महत्या, पति एवं जेठ गिरफ्तार

Mon Jun 30 , 2025
जबलपुर: चरगवां निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मर्ग जांच पर खुलासा हुआ कि प्रताडऩा के चलते महिला ने आत्मघाती कदम उठाया था। पुलिस ने दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति, जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल […]

You May Like