प्रताडऩा से तंग आकर की थी महिला ने आत्महत्या, पति एवं जेठ गिरफ्तार

जबलपुर: चरगवां निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मर्ग जांच पर खुलासा हुआ कि प्रताडऩा के चलते महिला ने आत्मघाती कदम उठाया था। पुलिस ने दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति, जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि अजय नामदेव 35 वर्ष निवासी ग्राम चरगवॉ ने सूचना दी थी कि उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व सोनिया नामदेव से हुई थी। 22 जून 25 को उसके बडे लडके अनय नामदेव का जन्मदिन मनाकर रात 10 बजे सपरिवार सो गया था।

23 जून को सुबह 5-45 बजे उठा तो देखा पत्नि सोनिया नामदेव अपने घर के कमरे में लगी लकडी के सपोर्ट से चुनरी से फांसी लगाकर लटकी थी, जिसे नीचे उतारा लेकिन पत्नि सोनिया 24 वर्ष की मौत हो चुकी थी, मर्ग जांच के दौरान मायके पक्ष के बयान लिए गए जिसमेंं पाया गया कि 15 फरवरी 23 को सोनिया नामदेव की छोटी बहन मेघा नामदेव की शादी थी, जिसमें मेघा को दहेज में फ्रिज एवं अन्य सामान मिला था जबकि सोनिया को दहेज मे फिज नहीं मिला था।

16 फरवरी 23 से पति अजय नामदेव एवं जेठ सतीष नामदेव शादी मे कम दहेज मिले का उलाहना देते हुये मायके वालों से नगदी रूपयों की मांग कर रहे थे, मांग पूरी होने पर पति मारपीट करता था। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले में पति अजय नामदेव एवं जेठ सतीष नामदेव उर्फ विजय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

सही सलामत रहना है तो 20 हजार रूपए देना पड़ेेगा, मारपीट कर धमकाया

Mon Jun 30 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने युवक को धमकी दी कि सही सलामत रहना है तो बीस हजार रूपए देना पड़ेगे। रूपए देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक दिनेश मेहरा 26 वर्ष निवासी मडई कांचीपुरम कालोनी थाना रांझी ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like