महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा तीसरी तिमाही में 47 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई, 11 फरवरी (वार्ता) महिंद्रा एंड महिंद्रा को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) के दौरान समेकित आधार पर 4,675 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो सालाना आधार पर 47 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने बुधवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की। तिमाही के दौरान उसका कुल समेकित राजस्व 26 प्रतिशत बढ़कर 52,100 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि तिमाही के दौरान स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की बिक्री में राजस्व के आधार पर 24.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ वह देश में पहले नंबर पर रही। हल्के वाणिज्यिक वाहनों के मामले में 51.9 प्रतिशत और ट्रैक्टरों के मामले में 44 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ वह पहले स्थान पर रही। इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के मामले में भी कंपनी नंबर एक रही और उसकी बाजार हिस्सेदारी 38.6 प्रतिशत रही।

कंपनी ने तिमाही के दौरान कुल 3,02,238 वाहन बेचे जो 23 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है। ट्रैक्टरों की बिक्री भी 23 प्रतिशत बढ़कर 1,49,567 इकाई हो गयी।

Next Post

नर्मदापुरम का धमाका: आर्यन और अथर्व की रिकॉर्ड साझेदारी, उज्जैन पर बनाई 224 रनों की बढ़त

Wed Feb 11 , 2026
नर्मदापुरम।अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता महाराजा यशवंतराव ट्रॉफी चार दिवसीय मुकाबले में नर्मदापुरम टीम की पहली पारी में तीसरे दिन सुबह हिमांशु शिंदे और गौतम रघुवंशी जल्दी आउट हो गए। गौतम रघुवंशी ने शानदार 111 रन बनाए। नर्मदापुरम संभाग के सचिव प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग का जब […]

You May Like