पड़ोसन से खुन्नस में मरोड़ दी 28 कबूतरों की गर्दन, तड़प-तड़प कर बेजुबानों ने दी जान

ग्वालियर: जिले में बेजुबान कबूतरों को मारने का हैरतगेंज मामला सामने आया है, जहां एक पड़ोसी ने खुन्नस में आकर 28 पालतू कबूतरों की गर्दन मरोड़ कर हत्या कर दी. बेजुबान कबूतरों को आरोपी ने बेहद ही निर्दयता के साथ हत्या कर दी. जिसने ने भी मरे हुए कबूतरों को देखा उसकी रूह कांप गई. महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी को तलाश में जुट गई है.
आरोपी छत के रास्ते पड़ोसन के घर में उतरा और घर में मौजूद 28 पालतू कबूतरों की गर्दन को मरोड़कर मार डाला. कबूतरों की चीखने की आवाज पर पड़ोसन जब छत पर पहुंची, तो आरोपी छत से भाग निकला.
यह सनसनीखेज मामला सिंधिया नगर के ब्लॉक नंबर 8-सी का है, जहां पड़ोसी ने छत के रास्ते पड़ोसन के घर में पहुंचकर एक-एक करके कुल 28 पालतू कबूतरों की गर्दन मरोड़कर उनकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को मामले की सूचना दी. परीक्षण के बाद पशु चिकित्सकों ने कबतूरों मृत घोषित कर दिया.
पशुप्रेमी महिला ने अपने घरों में बना रखा है कबूतरों का बसेरा
रिपोर्ट के मुताबिक पशुप्रेमी काजल रॉय को कबूतरों से बेहद लगाव हैं और उनके घर में कबूतरों का पूरा बसेरा है. बताया जाता है उन्होंने घर में 50 से ज्यादा कबूतर पाल रखे हैं. पीड़ित महिला का कहना है क़ि बुधवार की रात जब वह सो रही थीं और उसे कबूतरों के चीखने की आवाज आई और भागकर कमरे में गई तो, तो उसके 28 कबूतर पिंजरे में मरे हुए मिले.

Next Post

सनातन धर्म मंदिर में नवग्रह कथा कल से

Fri Jan 10 , 2025
ग्वालियर: सनातन धर्म मंदिर परिसर में 11 से 15 जनवरी तक नवगृह कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कथा वाचक पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री उपस्थित रहेंगे। पहले दिन सूर्य कथा होगी। दूसरे दिन चंद्र, मंगल कथा, तीसरे दिन गुरु कथा, चौथे दिन शनि कथा, पांचवें दिन […]

You May Like