सनातन धर्म मंदिर में नवग्रह कथा कल से

ग्वालियर: सनातन धर्म मंदिर परिसर में 11 से 15 जनवरी तक नवगृह कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कथा वाचक पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री उपस्थित रहेंगे। पहले दिन सूर्य कथा होगी। दूसरे दिन चंद्र, मंगल कथा, तीसरे दिन गुरु कथा, चौथे दिन शनि कथा, पांचवें दिन राहु, केतु कथा होगी।

इसके पूर्व 11 जनवरी को सुबह 10 बजे जीर्ण माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो दौलत गंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार,गस्त का ताजिया, रातमंदिर,ऊुटपुल होते हुई सनातन धर्म मंदिर पर समाप्त होगी। हर दिन कथा दोपहर दो से पांच बजे तक होगी।

Next Post

विधायक सतीश सिकरवार को मिली लोकल बॉडी में समन्वय की जिम्मेदारी

Fri Jan 10 , 2025
ग्वालियर:मध्यप्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार को लोकल बॉडी में समन्वय एवं निगरानी की जिम्मेदारी दी है। जनसेवी एवं जुझारू छवि के जननेता डॉ. सतीश सिकरवार लगातार दूसरी बार ग्वालियर पूर्व सीट से […]

You May Like