श्याम लाल कॉलेज ने शाहजहांपुर में ऑल इंडिया 43वें श्री युक्त बाबा भगत स्मृति हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज ने साई कुरुक्षेत्र को 2-1 से हराकर राजस्थान के शाहजहांपुर, जिला कोटपुटली में आयोजित 43वें श्री युक्त बाबा भगत स्मृति ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। विजेता के रूप में उसे 51000 रूपए की इनामी राशि भी मिली। उपविजेता टीम को 25000 रूपए से संतोष करना पड़ा।
श्याम लाल कॉलेज की तरफ से सतीश और प्रत्यूष सिंह जग्गी ने मैच में एक-एक गोल किया जबकि साई कुरुक्षेत्र की तरफ से एक गोल सहजप्रीत ने किया।
इस टूर्नामेंट में देश भर से 32 टीमों ने भाग लिया।
बेस्ट डिफेंडर ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड श्याम लाल कॉलेज के राहुल को मिला जबकि बेस्ट फॉरवर्ड ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड साई कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी बिट्टू को मिला।

Next Post

तीसरा टी-20 बारिश के कारण रद्द, इंग्लैंड ने जीती सीरीज

Thu Oct 23 , 2025
ऑकलैंड, 23 अक्टूबर (वार्ता) न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। इसी के साथ क्राइस्टचर्च में दूसरे टी-20 मैच में जीत की बदौलत इंग्लैंड ने तीन मैचों की यह सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। पहला टी-20 मैच भी बारिश की […]

You May Like