नशीली दवा की बिक्री करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

रीवा, सेमरिया पुलिस ने नशीली प्रतिबंधित कैप्सूल एवं कफ सिरप की बिक्री करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जो नशीली दवा घूम फिर कर बिक्री करते थे.

सेमरिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोलौरा गाँव के आगे एक काले कलर की स्कूटी क्रमांक- एमपी 17 एसए 8292 से राज सिंह निवासी दुवारी, उमेश सिंह, अंकित सिंह दोनो निवासी कुशवार, पवन रावत निवासी वार्ड क्रमांक 14 कस्बा सेमरिया के भमरा से कुशवार जाने वाले मार्ग में भठिया में एकत्रित होकर नशीली दवाई बिक्री करने के लिए अलग-अलग स्थानो में जायेगे. मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही की गई तो 04 व्यक्ति पुलिस मौजूदगी को देखकर भागने लगे. जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया और नाम पता पूंछा गया तो अपना नाम राज सिंह पिता रावेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम दुवारी थाना चोरहटा, उमेश सिंह पिता बद्री सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कुशवार थाना सेमरिया, अंकित सिंह पिता जयराम सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कुशवार थाना सेमरिया,पवन रावत पिता स्व.मुलईराम रावत उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 कस्बा सेमरिया थाना का होना बताया. जिनके पास मिले नीले रंग के झोले की तलाशी ली गई तो झोले के अंदर से अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) एवं कफ सीरफ होना पाई गई. जिस पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये संपूर्ण कार्यवाही की गई एवं आरोपियो के कब्जे से कुल 210 पत्ते में 1680 नग अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) जप्त की गई. जिसकी कीमत 15,588 रुपये एवं 20 शीशी अवैध नशीली कफ सीरफ कीमती 8,000 रुपये को जप्त किया गया. घटना में प्रयुक्त काले कलर की स्कूटी को भी जप्त किया गया.

Next Post

दमोह मंडी में अब बिना पूर्व सूचना नहीं होगा बंद, अफवाह फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Mon Aug 3 , 2026
दमोह। दमोह कृषि उपज मंडी समिति में सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) व भारसाधक अधिकारी सौरभ गंधर्व की अध्यक्षता में व्यापारी संघ, हम्माल संघ, किसान संगठनों और मंडी प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडी की व्यवस्था, सुरक्षा और सुचारु संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक […]

You May Like