
भोपाल। पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के खिलाफ राजधानी भोपाल में भी लोगों में तीव्र आक्रोश है। इस हादसे के विरोध में विभिन्न दल और संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं।आज इस घटना के विरोध में भाजपा के लोगों ने रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का झंडा जलाया।
