राजनाथ ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के साथ बैठक की

नयी दिल्ली 08 मई (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में देर शाम किये गये विफल मिसाइल हमले से उत्पन्न स्थिति पर अब से कुछ देर पहले एक उच्च स्तरीय बैठक में विचार-विमर्श किया।

सूत्रों के अनुसार श्री सिंह ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने रक्षा मंत्री को पाकिस्तान द्वारा किये गये विफल मिसाइल हमले से उत्पन्न स्थिति की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के आठ मिसाइलों को ध्वस्त कर पाकिस्तान के हमले को पूरी तरह विफल कर दिया।

Next Post

जयशंकर और रुबियो ने टेलीफोन पर की बातचीत, रुबियो ने तनाव कम करने पर दिया बल

Thu May 8 , 2025
नयी दिल्ली/वाशिंगटन, 08 मई (वार्ता) भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को टेलीफोन पर बात की और भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव घटाने के लिये सीधी बातचीत का समर्थन किया तथा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम […]

You May Like