​बीमारी से परेशान बुनकर ने दी जान, घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या

​सौसर। शहर के वार्ड क्रमांक 2 में बुधवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पंढरी बेड़े के रूप में हुई है, जो पेशे से बुनकर था और इसी कार्य से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

​परिवार की अनुपस्थिति में उठाया कदम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय पंढरी घर में अकेले था तथा उसके परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब परिजन वापस लौटे, तब घटना का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया।

​बीमारी बनी मौत का संभावित कारण!

सौसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिक जांच और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस का अनुमान है कि पंढरी पिछले कुछ समय से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित था, संभवतः इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। थाना प्रभारी रूपलाल उईके ने बताया कि पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर मामले को जांच में लिया है। उन्होंने कहा, “फिलहाल प्रारंभिक जांच में बीमारी की बात सामने आ रही है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।

Next Post

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक को पकड़ा , तनाव

Wed Dec 24 , 2025
महिदपुर। छेड़छाड़ के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता भी अपनी सक्रियता से मामलों को पकडक़र पुलिस के समक्ष पेश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला महिदपुर रोड में 16 वर्षीय नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड़ का आया है। जिसमें ऑटो चालक […]

You May Like