
महिदपुर। छेड़छाड़ के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता भी अपनी सक्रियता से मामलों को पकडक़र पुलिस के समक्ष पेश कर रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला महिदपुर रोड में 16 वर्षीय नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड़ का आया है। जिसमें ऑटो चालक जुबेर मंसूरी को बजरंग दल ने पकड़ा। तनाव के बाद महिदपुर रोड बंद रहा ।
आरोपी लंबे समय से नाबालिग को कोचिंग भेजने के लिए ले जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से कुछ संदिग्ध वीडियो मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। इधर कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह आरोपी का जुलूस निकालने और उसका घर तोडऩे की मांग करते हुए पूरे नगर को बंद करा दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी स्कूलों में लगे वाहनों में मुस्लिम ड्राइवरों को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि आरोपी के पास से कुल 20 महिलाओं के वीडियो मिले हैं। जिनमें से 12 महिलाएं महिदपुर की हैं और 8 अन्य महिलाएं आसपास के क्षेत्रों की हैं।
इनका कहना है…..
महिदपुररोड में एक घटनाक्रम हुआ था। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकडक़र सुबह न्यायालय के सक्षम पेश भी कर दिया है। इस मामले में जो भी सख्त कार्रवाई होगी हम करेंगे।
जेडन लिंगजरपा,एसडीओपी
