सीहोर। इनर व्हील क्लब का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, समाज में जागरुकता लाना भी है. मातृशक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए कार्य करना है. उक्त विचार इनर व्हील क्लब के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह ने कहे. रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय एवं सचिव कपिल अग्रवाल उपस्थित थे. वहीं दो नए मेंबर बवीता सोनकर व डॉ. श्रेष्ठता सक्सेना बनाए गए. क्लब अध्यक्ष नेहा विजयवर्गीय ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें क्लब की सेवा यात्रा की जानकारी दी. सचिव सीमा व्यास ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कार्यों का विवरण रखा. मधुर विजयवर्गीय ने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं. एक समय साइकिल चलाना भी महिलाओं के लिए बड़ी बात थी, आज वे अंतरिक्ष तक देश का नाम रोशन कर रही हैं. इस मौके पर इनर व्हील क्लब द्वारा जरुरतमंद कन्या को साइकिल प्रदान की गई.
