अमित शाह से इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) युवा कांग्रेस ने आंदोलन में शामिल छात्रों पर कार्रवाई और रुचिका सिंह समेत अन्य छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला।

कांग्रेस के युवा संगठन का कहना है कि जब न्यायालय ने छात्रों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है तो फिर रुचिका सिंह के खिलाफ प्राथमिकी क्यों दर्ज की गयी।

युवा कांग्रेस के प्रवक्ता वरुण पांडेय ने बताया कि युवा संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में हिंदू कॉलेज,दिल्ली विश्वविद्यालय से केएमसी कॉलेज तक विरोध मार्च निकाला गया। उनका कहना था कि इस दौरान श्री चिब ने प्रदर्शकारियों को संबोधित किया और कहा कि सवाल केवल छात्रों का नहीं बल्कि जवाबदेही का है।

उन्होंने दावा किया कि छात्रों पर बल प्रयोग गृह मंत्री के आदेश पर किया गया और अब न्यायालय के निर्देश के बावजूद छात्रों को धमकाया जा रहा है। श्री शाह को इसका जवाब देना होगा और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उनका कहना था कि यदि यह सब गृह मंत्री की जानकारी के बिना हुआ तो यह देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है इसलिए दोनों परिस्थितियों में जवाबदेही तय कर ज़रूरी कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस बीच संगठन के प्रवक्ता वरुण पांडे ने मांग की है कि न्यायालय के आदेश का सख्ती से पालन कराया जाये और पूरे मामले की शीर्ष न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच करायी जाये।

 

 

Next Post

स्कूलों में स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

Fri Jul 31 , 2026
शिवपुरी :कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा और शिक्षा का अधिकार अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को शिवपुरी में स्कूल शिक्षा विभाग के जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वच्छ एवं हरित विद्यालय […]

You May Like