लंपी वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासन ने वृंदावन गौशाला में एक विशेष आइसोलेशन सेंटर बनाया

ग्वालियर। ग्वालियर में गौवंश में तेजी से फैल रहे लंपी वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर उपाय किए जा रहे हैं। ग्राम रतवाई स्थित वृंदावन गौशाला में एक विशेष आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है, जहाँ चिकित्सकों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाकर बीमार गायों का लगातार उपचार किया जा रहा है।

उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता के अनुसार, पिछले 20 दिनों में 182 गौवंश संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 108 गायें पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी हैं, जबकि शेष का इलाज जारी है। संक्रमण की पुष्टि के लिए 14 सीरम सैंपल जाँच हेतु भोपाल भेजे गए हैं।

बीमारी को फैलने से रोकने के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम की लाल टिपारा आदर्श गौशाला में लगभग 10,000 गौवंश का टीकाकरण किया जा चुका है और शहर में घूमने वाले निराश्रित पशुओं को भी टीके लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, जन-विश्वास शिविरों के माध्यम से पशुपालकों को लगातार जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है।

Next Post

ऑडी इंडिया ने भारत में शुरू की ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 की स्थानीय असेंबली

Fri Sep 25 , 2026
मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित एसएवीडब्लूआईपीएल संयंत्र में ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 की असेंबलिंग शुरू कर दी। भारतीय बाजार में ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 इस साल 16 अक्टूबर को उतारी जाएगी। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के प्रबंधन निदेशक […]

You May Like