दिन-दहाड़े बुजुर्ग महिला से लूट

नमाज के दौरान घर में घुसा नकाबपोश, बंदूक दिखाकर सोने के जेवर लेकर फरार

बालाघाट। शुक्रवार की दोपहर दो बजे के करीब वार्ड-9 मदीना मस्जिद के पास एक नकाबपोश बदमाश ने बंदूक दिखाकर बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर लूट लिए। घटना के वक्त पीड़ित बुजुर्ग रिजवाना बेगम के घर में कोई नहीं था। परिवार के सभी लोग जुमे की नमाज पढ़ने गए थे।

बताया जाता है नमाज के दौरान सूने घर पर बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर उक्त नकाबपोश बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया।

गोली मारने की धमकी देकर फरार हुए बदमाश

जानकारी में बताया गया कि एक नकाबपोश उनके घर में घुस गया। उसने रिजवाना बेगम पर बंदूक तान दी। बदमाश ने उन्हें धमकी दी कि घर के बाहर दो और लोग मौजूद हैं। फिर उसने महिला के गले से सोने की चेन और कान के बाले छीनने के बाद भाग गए। बदमाश ने जाते-जाते बुजुर्ग महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा अगर शोर मचाया और किसी को बुलाया तो गोली मार दूंगा। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। बाद में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस खंगाल रही फुटेज

कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Next Post

गौ-संरक्षण की दिशा में प्रदेश सरकार ने उठाया महत्वपूर्ण कदम: पटेल

Fri Apr 11 , 2025
भोपाल, 11 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री लखन पटेल ने कहा है कि प्रदेश में गौ- संवर्धन और गौ-संरक्षण की दिशा में ये महत्वपूर्ण कदम होंगे। निजी भागीदारी से स्वावलंबी वृहद गौ-शालाओं के निर्माण से निराश्रित गौ-वंश का समुचित पालन-पोषण हो सकेगा। मध्यप्रदेश राज्य में स्वावलंबी […]

You May Like