गौ-संरक्षण की दिशा में प्रदेश सरकार ने उठाया महत्वपूर्ण कदम: पटेल

भोपाल, 11 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री लखन पटेल ने कहा है कि प्रदेश में गौ- संवर्धन और गौ-संरक्षण की दिशा में ये महत्वपूर्ण कदम होंगे। निजी भागीदारी से स्वावलंबी वृहद गौ-शालाओं के निर्माण से निराश्रित गौ-वंश का समुचित पालन-पोषण हो सकेगा।

मध्यप्रदेश राज्य में स्वावलंबी गौ-शालाओं की स्थापना नीति-2025″ के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा निजी पूंजी निवेशकों को निराश्रित गोवंश के प्रबंधन एवं उससे संबंधित वाणिज्यिक गतिविधियों के संचालन के लिए वृहत गौशालाओं की स्थापना कर स्वाबलंबी मॉडल बनाने के लिए शासकीय भूमि के उपयोग के अधिकार दिए जाएंगे। नीति में न्यूनतम 5000 गौ-वंश पालन के लिए अधिकतम 125 एकड़ भूमि दी जाएगी। इसके बाद 1000 गोवंश क्षमता में वृद्धि पर 25 एकड़ अतिरिक्त भूमि दी जाएगी। गोबर, गोमूत्र व दूध से विभिन्न उत्पादों के निर्माण की परियोजना के लिए अधिकतम 5 एकड़ अतिरिक्त भूमि भी दी जा सकेगी।

श्री पटेल ने बताया कि नीति के अनुसार इन गौ-शालाओं में कम से कम 70 प्रतिशत गौ-वंश निराश्रित, अशक्त, गैर दुधारू गोवंश होना चाहिए। गोपालक संस्था से चाहे तो परियोजना में अधिकतम 30 प्रतिशत उत्पादक दुधारू नस्ल का गोवंश रख सकेगी। परियोजना के संचालन के लिए किसी भी फर्म, समिति, न्यास, पंजीकृत कंपनी अथवा उक्त में से दो या दो से अधिक के संघ को पात्रता होगी। संघ के रूप में पांच से अधिक संस्थाएं भाग नहीं ले सकेंगी और संघ में किसी एक भागीदार का 51% या उससे अधिक का अंश होना अनिवार्य है, जिसे प्रमुख संचालक संस्था कहा जाएगा। गौ-पालक संस्था के पास न्यूनतम 500 निराश्रित गौ-वंश के पालन का कम से कम 3 वर्षों का अनुभव, संबंधित समस्त व्यवसायिक गतिविधियों का सम्मिलित रूप से न्यूनतम 10 करोड रुपए का टर्नओवर तथा बायोगैस संचालन का 3 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है। निराश्रित गौ-वंश के पालन तथा वाणिज्यिक गतिविधियों की स्थापना व संचालन के लिए न्यूनतम 50 करोड़ निवेश की परियोजनाएं प्रस्तुत करने वाली गौ-पालक संस्थाएं ही अनुबंध कर सकेंगी।

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि गौ-पालक संस्था को म.प्र गौ-संवर्धन बोर्ड द्वारा समय-समय पर जारी न्यूनतम मानक संहिता में उल्लेखित प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रति गाय न्यूनतम 30 वर्ग फीट तथा प्रति वयस्क नर 50 वर्ग फुट स्थान का शेड आवश्यक होगा। मंडियों के लिए पृथक शेड बनाया जाएगा। प्रति गौ-वंश 100 लीटर प्रतिदिन पीने का पानी और निस्तार के पानी की व्यवस्था करनी होगी। प्रति 5000 गौ-वंश न्यूनतम एक पशु चिकित्सक और तीन सहायकों की नियुक्ति आवश्यक होगी। गौ-वंश के लिए नियम अनुसार टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था करनी होगी। गौ-शाला में गौ-वंश के लिए कम से कम 3 महीने के आहार की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

Next Post

सीआईसी का आदेश बेईमान और अयोग्य व्यक्तियों को बचाने का प्रयास

Fri Apr 11 , 2025
  हाईकोर्ट ने लगाई 25 हजार की कॉस्ट   जबलपुर। सूचना के अधिकार एक्ट की गलत व्याख्या करते हुए केन्द्रीय सूचना आयोग द्वारा जानकारी देने से इंकार किये जाने को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि सीआईसी का […]

You May Like

मनोरंजन