इंग्लैंड की महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया

गुवाहाटी 03 अक्टूबर (वार्ता) लिंसी स्मिथ (तीन विकेट) तथा सोफी एकल्सटन, नेट साइवर-ब्रंट और शार्लेट डीन (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद एमी जोंस (नाबाद 40) और टैमी बोमॉन्ट (नाबाद 21) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने शुक्रवार को महिला विश्वकप के चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 215 गेंदे शेष रहते 10 विकेट से हरा दिया।

इंग्लैंड के लिए एमी जोंस और टैमी बोमॉन्ट की सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट खोए 14.1 ओवर में 73 रन बनकर मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम किया। एमी जोंस ने 50 गेंदों में छह चौके लगाते हुए नाबाद 40 रनों की पारी खेली। टैमी बोमॉन्ट ने 35 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 21 रन बनाये। उन्होंने 15वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। सात रन देकर चार विकेट लेने वाली लिंसी स्मिथ को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया।

इससे पहले आज यहां इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे जूझती नजर आयी। दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाये और वह अच्छा स्कोर भी नहीं कर सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए सिनालो जाफ्टा ने 36 गेंदों में तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 22 रन बनाये। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

इंग्लैंड ने सधी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम को 20.4 ओवर में 69 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया। इंग्लैंड के लिए लिंसी स्मिथ ने चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट विकेट लिये। तथा सोफी एकल्सटन, नेट साइवर-ब्रंट और शार्लेट डीन को दो-दो विकेट मिले। लॉरेन बेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

यह महिला विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका दूसरा सबसे कम स्कोर है। महिला विश्व कप में उनका पिछला दूसरा सबसे कम स्कोर भी इंग्लैंड के खिलाफ था जोकि उन्होंने कटक में 2013 में बनाया था। महिला क्रिकेट विश्व कप में सबसे कम ओवरों में आउट होने वाली एकमात्र टीम पाकिस्तान थी, जिसने 1997 में हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13.4 ओवरों में केवल 27 रन बनाए थे।

 

 

Next Post

फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप: मनीष, कीर्तिवासन, वैष्णवी और आकांक्षा फाइनल में

Fri Oct 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) 30वीं फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जीत दर्ज करते हुए मनीष सुरेशकुमार और कीर्तिवासन सुरेश पुरुष एकल तथा वैष्णवी अदकर और आकांक्षा नितुरे ने महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में जगह बना ली हैं। आज यहां डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में खेले गये […]

You May Like