अलवर टाइगर मैराथन एक अनोखी पहल – दिया कुमारी

अलवर, 08 फरवरी (वार्ता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ‘अलवर टाइगर मैराथन’ को एक अनोखी पहल बताते हुए कहा कि इसमें स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया है ।

दिया कुमारी ने रविवार को अलवर टाइगर मैराथन दौड़ कार्यक्रम के समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह सोचा नहीं था कि इतना बड़ा आयोजन होगा। इसके लिए उन्होंने अलवर के सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन राजस्थान में होने चाहिए। यह आयोजन पर्यावरण की दृष्टि से काफी अच्छा हुआ है।

दिया कुमारी ने कहा कि इस अलवर टाइगर मैराथन में पर्यटन विभाग भी साझेदार है। ऐसे कार्यक्रम से पर्यटन बढ़ता है और निश्चित रूप से ऐसे आयोजन स्वस्थ रहने का अच्छा माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि बाघ संरक्षण की बात की गई है। सरकार की भी मंशा है कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे राजस्थान में पर्यटन का बढ़ावा मिले और बाघ एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जाए।

 

 

Next Post

परीक्षाओं को लेकर होटल संचालकों, मैनेजरों, पुलिस की बैठक

Sun Feb 8 , 2026
जबलपुर: डीजे का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात्रि 10 बजे तक ही सम्बंधित क्षेत्र के अनुविभागीय मजिस्ट्रेट की अनुमति से किया जा सकेगा, परंतु यह अनुमति सीमित अवधि व सीमित क्षेत्र के लिये ही दी जायेगी। अनुमति के दौरान भी 2 साउंड बाक्स से अधिक […]

You May Like