नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश में 75 स्थान पर नमो युवा रन का आयोजन

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को देशभर में 75 स्थानों पर नमो युवा रन का आयोजन किया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में इसकी घोषणा पर की।

इस अवसर पर तेजस्वी सूर्या ने बताया कि नमो युवा रन के लिए फिटनेस के तौर पर जाने जाने वाले मॉडल एक्टर मिलिंद सोमण को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। श्री सूर्या ने कहा कि देश भर में 17 सितंबर को 75 स्थान पर एक साथ 10 लाख से अधिक लोग दौड़ लगाएंगे और नशा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इस अवसर पर नमो युवा रन की टी शर्ट और एप को लांच किया गया।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को बहुत कुछ दिया है। इसी कड़ी में जीएसटी सुधार देश के लिए उपहार है।

श्री तेजस्वी सूर्य के कहने पर मिलिंद सोमन ने युवाओं के साथ पुश अप लगाए और फिट रहने का संदेश दिया।

Next Post

न्यूजीलैंड की पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

Sun Sep 7 , 2025
मोंचेनग्लादबाक (जर्मनी), 07 सितम्बर (वार्ता) ओसनिया कप 2025 आज ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में संपन्न हुआ। न्यूजीलैंड की महिला और ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीमों ने अपनी-अपनी प्रतियोगिताएं जीतकर तीन-तीन मैचों की श्रृंखला के बाद महाद्वीपीय चैंपियन का खिताब जीता। इस जीत का मतलब था कि ब्लैक स्टिक्स की महिला टीम ने आगामी […]

You May Like