मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत 

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज दोपहर 1.26 बजे वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन हुआ। इस दौरान विधायक अशोक रोहाणी,डॉ अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज,भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सहित गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव एयरपोर्ट पर कुछ समय रुकने के बाद दोपहर 1.53 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला जिले के निवास के पास स्थित खिन्हा रैयत हेलिपैड के लिए रवाना हुए।

Next Post

दतिया में राजेंद्र भारती के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने नई डेट दी

Thu May 7 , 2026
दतिया। दतिया में निवर्तमान विधायक राजेंद्र भारती के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने नई डेट दी है। अब 26 मई को सुनवाई होगी। इससे पहले 29 जुलाई की डेट दी थी। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन