बीच रास्ते में उतारा, यात्री पर चढ़ाई ऑटो

जबलपुर‌: कोतवाली थाना अंतर्गत दमोहनाका में आटो चालक ने सवारियों को बीच रास्ते में उतार दिया। इतना ही नहीं उसने एक यात्री को धक्का देकर गिरा दिया और उस पर ऑटो चढ़ाते हुए भाग गया।पुलिस ने बताया कि श्रीमति नंदा बाई अहिरवार 57 वर्ष निवासी खिन्नी मोहल्ला दमोहनाका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्वारीघाट से उसके समधौरे से चुन्नीलाल अहिरवार अहिरवार, ठग्गो अहिरवार, श्रीमति गुलाब अहिरवार एवं नोनी बाई अहिरवार मोहल्ले में गमी होने से दुख में आये थे जो सभी लोग ग्वारीघाट आटो क्रमांक एमपी 20 आर 8750 में बैठकर जा रहे थे साथ में वह भी बैठकर आगे तक जा रही थी।

आटो से दमोहनाका पेट्रोल पम्प के सामने पहुॅचे, उक्त आटो क्रमांक एमपी 20 आर 8750 का चालक आटो से उतरकर हम लोगों से बोला कि यहीं उतर जाओ आगे नहीं जाना है हम लोग उतर गये चुन्नीलाल नहीं उतर पाया, चुन्नीलाल ने जेब में देखा पैसे नहीं थे, आटो चालक से बोला कि पैसे क्यों निकाले तो आटो चालक बोला कि पैसे नहीं निकाले हैं, आटो चालक किराया एवं शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, चुन्नीलाल ने पैसे देने से मना किया तो आटो चालक ने चुन्नीलाल को धक्का देकर गिरा दिया आटो चालक चुन्नीलाल के ऊपर से चढ़ाते हुये आटो लेकर भाग गया। आटो चालक द्वारा चुन्नीलाल को आटो चढ़ाकर टक्कर मारने से वायें पैर, छाती, जांघ में चोटें आईं हैं।

Next Post

महाकाल महोत्सव में महाकुंभ के बिखरेंगें रंग

Sat Jan 10 , 2026
उज्जैन: अनादि-अनंत कालों के काल महाकाल की पावन नगरी उज्जैन एक बार फिर धर्म, संस्कृति, इतिहास और आस्था के विराट संगम की साक्षी बनने जा रही है. मकर संक्रांति के शुभ पर्व से 14 जनवरी को प्रारंभ होकर 18 जनवरी तक चलने वाले पांच दिवसीय ‘महाकाल उत्सव’ का भव्य आयोजन […]

You May Like