जबलपुर: शहर एवं ग्रमीण अंचल में सोमवार को सडक़ हादसों में चार लोगों की मौत हुई है। यह सडक़ हादसे गोराबाजार, भेड़ाघाट, कटंगी में हुए थे। जबकि रविवार को कुंडम एवं पाटन थाना क्षेत्र में हुए दो सडक़ हादसों पांच लोगों की मौत हुई थी। 48 घंटे में नौ लोगों ने एक्सीडेंट में जान गंवाई है।जानकारी के मुताबिक कटंगी थाना अंतर्गत मेन रोड ग्राम ककरेहटा में सोमवार को अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विकास बर्मन 26 वर्ष निवासी ग्राम जटासी ने सूचना दी कि सोमवार दोपहर 3-30 बजे चाचा चूणामणी बर्मन 45 वर्ष को घर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। चाचा को गंभीर चोटें आ गई और उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार भेड़ाघाट थाना अंतर्गत तेवर में 22 नवम्बर को सडक़ हादसे में घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान अस्पताल मेें सोमवार को दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक पुरूषोत्तम नामदेव 55 वर्ष निवासी आमा हिनौता का 22 नवम्बर को तेवर में सडक़ एक्सीडेंट में घायल हो गया था जिसे गंभीर चोटें आने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसने सोमवार को दम तोड़ दिया।
गोराबाजार थाना अंतर्गत आजाद चौक में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार कार चालक ने एक वृद्ध को उस समय रौंद दिया जब वह सडक़ पार कर रहे थे। हादसे में घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। दर्दनाक सडक़ हादसा सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस के मुताबिक श्री भगवान दास कोरी पिता छंगा राम कोरी 75 वर्ष निवासी गोराबाजार की दो बेटियां, एक बेटा है।
एक बेटी घर के सामने रहती है। सोमवार को वह बेटी के घर पैदल जा रहे थै। दोपहर करीब 12:30 बजे वह जैसे ही आजाद चौक मेें सडक़ पार कर बेटी के घर जाने को हुए तो कार क्रमांक एमपी 20 जेड एस 4447 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक तरीके चलाते हुए श्रीभगवान दास को कुचल दिया। हादसे में वृद्ध को सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आ गई जिसके चलते उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार चालक फरार हो गया। घटनाक्रम सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया।
बाइक डिवाईडर पर चढ़ी, चालक की मौत
भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम बिलखरवा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढ़ गई। हादसे में चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक नितिन नामदेव 38 वर्षीय निवासी ग्राम बेलखेड़ा का काम के सिलसिले में जबलपुर बाइक से आया हुआ था। रात में वह वापिस लौट रहा था। वह जैसे रात 11 बजे बिलखरा पहुंचा तभी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाईडर से टकरा गई। हादसे मेें नितिन को चोटें आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टीआई कमलेश चौरिया ने बताया कि बाइक चालक काफी तेज गति में था। जिसके चलते हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर लिया है।
इनकी भी हुई थी मौत
कुंडम थाना अंतर्गत परियट नदी के पास ग्राम पिटकुही कुंडम रोड पर रविवार को बेलगाम लोडिंग ऑटो बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में बाइक सवार छोटेलाल परस्ते 60 वर्ष, राहुल सिह परस्ते 22 वर्ष दोनों निवासी बदरिया जमुनिया एवं संतर सिंह मरावी 33 वर्ष निवासी ठरहर पनागर की मौत हो गई थी। जबकि पाटन थाना अंतर्गत तिलगवॉ मोड के पास बेलगाम कार ने मोटर सायकिल सवार युवकों को रौंद दिया। जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई थी।
