टीचर से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगे बच्चे, विदाई के दौरान ग्रामीणों की आंखें भी हो गईं नम

शिवपुरी। एक टीचर की विदाई पर स्कूल के बच्चे उनसे लिपटकर खूब फूट-फूट कर रोने लगे। वहीं गांव के लोगों की आंखें इस नजारे को देखकर नम हो गईं।

जिले के करैरा विकासखंड के जुगहा गांव में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया। गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में कई सालों से पदस्थ एक टीचर की विदाई पर हर किसी की आंखें नम हो गईं। स्कूल के बच्चे उनसे लिपटकर रोने लगे। बच्चे उनसे पूछ रहे थे कि सर आप हमें छोड़कर क्यों जा रहे हैं?,

करैरा के जुगहा गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में एक टीचर थे रामवरन सिंह नरवरिया। वे मूलतः भिंड जिले के रहने वाले हैं, लेकिन वह लंबे समय से करैरा में निवास कर रहे हैं। हाल ही में सरकार द्वारा जारी ट्रांसफर नीति के बाद उनका ट्रांसफर जुझाई गांव के मजरा ऊसर जुझाई स्थित प्राथमिक विद्यालय में किया गया है। ट्रांसफर आदेश आते ही टीचर रामवरन सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि टीचर रामवरन सिंह ने विद्यालय को न सिर्फ शैक्षणिक बल्कि संस्कारिक और सामाजिक रूप से भी एक उत्कृष्ट संस्थान में बदल दिया है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मुलाकात की

Mon Jun 23 , 2025
ग्वालियर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like