संभावना में कबीर गायन एवं बधाई नृत्य की प्रस्तुति

भोपाल। नृत्य,गायन एवं वादन पर केंद्रित गतिविधि “संभावना” का आयोजन हो रहा है, जिसमें बधाई नृत्य राजेश चौरसिया एवं साथी- सागर, अखाड़ा देवेन्द्र डेहेरिया एवं साथी सिवनी,कबीर गायन नमन तिवारी एवं साथी- नर्मदापुरम द्वारा प्रस्तुति दी गई। गतिविधि में राजेश चौरसिया एवं साथी, सागर द्वारा बधाई नृत्य प्रस्तुत किया गया। बुन्देलखण्ड अंचल में जन्म विवाह और तीज-त्यौहारों पर बधाई नृत्य किया जाता है। मनौती पूरी हो जाने पर देवी-देवताओं के द्वार पर बधाई नृत्य होता है। इस नृत्य में स्त्रियाँ और पुरुष दोनों ही उमंग से भरकर नृत्य करते हैं। बूढ़ी स्त्रियाँ कुटुम्ब में नाती-पोतों के जन्म पर अपने वंश की वृद्घि के हर्ष से भरकर घर के आंगन में बधाई नाचने लगते हैं। नेग-न्यौछावर बांटती हैं। मंच पर जब बधाई नृत्य समूह के रूप में प्रस्तुत होता है, तो इसमें गीत भी गाये जाते हैं। बधाई के नर्तक, चेहरे के उल्लास, पद संचालन, देह की लचक और रंगारंग वेशभूषा से दर्शकों का मन मोह लेते हैं। इस नृत्य में ढपला, टिमकी, रमतूला और बांसुरी आदि वाद्य प्रयुक्त होते हैं।

इसके बाद देवेंद्र डहरिया एवं साथी,सिवनी द्वारा अखाड़ा की प्रस्तुति दी गई। प्रदेश के बुंदेलखंड एवं अन्य अंचलों में अखाड़ा कला पूर्व कई काल से चला आ रहा है। युद्ध के दौरान अस्त्रों-शास्त्रों का प्रयोग किया जाता था और उनसे बचने की कला भी सिखाई जाती थी। अखाड़ा शौर्य का प्रतीक है। आज भी मैहर में आल्हा और उदल का अखाड़ा है। बुंदेलखंड में अखाड़ा लोक नृत्य नवरात्रि के अवसर पर किया जाता है।

 

Next Post

तमिलनाडु में वैवाहिक घोटाले का हुआ भंड़ाफोड़, चार लोग गिरफ्तार

Mon Mar 31 , 2025
चेन्नई, 31 मार्च (वार्ता) तमिलनाडु पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए क्रिप्टो ट्रेडिंग का उपयोग कर वैवाहिक घोटाले करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और राज्य के दक्षिणी थेनी जिले में इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। यहां जारी एक आधिकारिक […]

You May Like