अटैच 3 शिक्षक मूल संस्थाओं में वापस भेजे गए, 2 बीआरसीसी भी शामिल

भिण्ड: लोक शिक्षण आयुक्त के आदेश के बाद भिंड जिले में अटैच किए गए तीन शिक्षकों को उनके मूल पदों पर वापस भेज दिया गया है। इनमें दो ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर और एक जनशिक्षक शामिल हैं। यह कार्रवाई शैक्षणिक कार्यों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर पदस्थ शिक्षकों को हटाने के निर्देश के अनुपालन में की गई है, यह कदम विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र 2025 में पूछे गए प्रश्न के परिणामस्वरूप उठाया गया है। प्रदेशभर में कुल 2013 शिक्षक ऐसे पाए गए थे, जिन्हें उनकी मूल संस्थाओं से अटैच किया गया था। आयुक्त ने सभी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को इन शिक्षकों को तत्काल रिलीव करने के निर्देश दिए थे।

भिंड जिले में प्रभावित हुए शिक्षकों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या लहार के उच्च श्रेणी शिक्षक अजय झा का नाम प्रमुख है। उन्हें 24 फरवरी 2024 को कलेक्टर के आदेश के तहत बीआरसीसी का प्रभार देकर अटैच किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें उनकी मूल संस्था और पद पर वापस भेज दिया है। निर्देश दिए गए हैं कि उनका वेतन ई-अटेंडेंस के आधार पर ही जारी किया जाएगा।
इसी क्रम में, शासकीय हाईस्कूल गिरवासा के माध्यमिक शिक्षक मुलायम सिंह को जनशिक्षक का प्रभार दिया गया था। उन्हें भी अब हटाकर वापस उनकी मूल संस्था पर पदस्थ कर दिया गया है, इसी प्रकार शासकीय उमावि चंदूपुरा के उच्च श्रेणी शिक्षक विजय कुमार शर्मा को बीआरसीसी का प्रभार सौंपा गया था। उन्हें भी कार्यमुक्त कर उनकी मूल संस्था पर वापस भेज दिया गया है।

Next Post

यूएई के ऊपर उड़ान के दौरान अमेरिकी फ़ाइटर जेट ने भेजा इमरजेंसी का कोड

Fri Jun 12 , 2026
वॉशिंगटन, 12 जून (स्पुतनिक/वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात के ऊपर उड़ान के दौरान अमेरिकी वायु सेना के एक एफ-35 फाइटर जेट ने कोड 7700 भेजा है, जिसका मतलब है ‘जनरल इमरजेंसी’ (आपातकालीन स्थिति) होता है। इसकी जानकारी फ्लाइट डेटा से प्राप्त हुई। इस तरह के कोड का मतलब कोई तकनीकी समस्या, […]

You May Like