हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार

हटा/दमोह। हटा थाना जिला दमोह अंतर्गत 20 जनवरी 26 को सिविल अस्पताल हटा से लड़ाई-झगड़ा की सूचना प्राप्त होने पर तस्दीक करने पर सिविल अस्पताल हटा में शिवम नौगरईया निवासी मड़ियादो अत्यंत घायल अवस्था में मिलने पर अस्पताल में फरियादी सजल अग्रवाल की रिपोर्ट पर देहाती नालसी लेख की गई, जो फरियादी द्वारा लेख कराया कि शिवम नौगरईया के साथ कांटी बस स्टैंड बस निकलवाने गया था कि समय करीब 12.50 बजे कांटी बस स्टैंड पर सीताराम बस सर्विस की बस क्र. एमपी 16 जेड डी 8150 आई बस में से राम ड्राइवर, रामस्वरूप कंडक्टर, छोटू गोस्वामी, अवधेश गोस्वामी ने शिवम के पास आकर उल्टा-सीधा बर्ताव/वातावरण किया और कहा कि बस के पास नहीं आना, यदि बस के पास आयेगा तो मारपीट कर जान से मार डालेंगे और पप्पू महाराज ने लोहे के लीवर से शिवम नौगरईया के सिर में मारा, छोटू गोस्वामी ने लोहे का व्हील पाना से, राम ड्राइवर बांस के डंडा से व अन्य दो-तीन लोग हाथ-मुक्का से मारपीट की है। डर के कारण मैं बस स्टैंड के पास भाग कर छिप गया था, फिर मैंने शिवम के घर वालों को घटना के बारे में बताया था।

रिपोर्ट पर अपराध क्र. 33/26 धारा 296बी, 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के पीड़ित शिवम नौगरईया के स्वस्थ होने पर कथन लेख किये गये। पीड़ित के कथनों पर एवं पीड़ित के इलाज के दस्तावेज बीएचटी रिपोर्ट से प्रकरण में धारा 109, 117(2) बीएनएस का इजाफा किया जाकर आरोपीगण की तलाश की गई। घटना के मुख्य आरोपी सुरेंद्र उर्फ पट्टू नगायच, नमन उर्फ छोटू गोस्वामी, अवधेश गोस्वामी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है तथा 1 सितंबर 2026 को आरोपी रामस्वरूप पिता छोटेलाल तिवारी, उम्र 46 वर्ष, निवासी धरमपुरा, थाना बिजावर, जिला छतरपुर ,राम उर्फ राममिलन पिता परमलाल विश्वकर्मा उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम अमरोनिया, थाना सटई, जिला छतरपुर को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अपना-अपना जुर्म स्वीकार किया गया है। बाद पूछताछ के उपरोक्त दोनों आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपीगण द्वारा घटना में प्रयुक्त आलाजरब जब्त किये गये हैं। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। प्रकरण के शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

सराहनीय कार्य में निरीक्षक सुधीर कुमार बेगी, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद राय, प्र.आर. वीरेंद्र, आर. रामसींग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Next Post

चूरी की आड़ में 12.50 क्विंटल डोडाचूरा, आयशर ट्रक से तस्करी करते दो गिरफ्तार

Tue Sep 1 , 2026
नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी के लिए तस्कर किस तरह वाहनों में नशे की खेप छिपाकर ले जा रहे हैं, इसका एक और मामला जीरन थाना क्षेत्र में सामने आया है। पुलिस ने सोयाबीन की चूरी की आड़ में आयशर ट्रक से ले जाया जा रहा 12 क्विंटल 50 किलो […]

You May Like

मनोरंजन