‘निवेशक महाकुंभ’ में होगा देश-विदेश से आए उद्यमियों का समागम

भोपाल, 15 फरवरी (वार्ता) देश-विदेश के उद्यमियों को निवेश के अवसरों से रूबरू कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिवसीय निवेशक महाकुंभ ‘जीआईएस-2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस ‘महाकुंभ’ में दुनिया भर से आने वाले निवेशकों का समागम होगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारत का हृदय मध्यप्रदेश, समृद्ध अर्थव्यवस्था, विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर, राज्य सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों और विशेष प्रोत्साहन योजनाओं के साथ निवेश के असीमित अवसरों की उपलब्धता से देश-विदेश के उद्यमियों के लिए निवेश का प्रमुख स्थल बन गया है। देश-विदेश के उद्यमियों को निवेश के अवसरों से रूबरू कराने के उद्देश्य से राजधानी भोपाल में दो दिवसीय जीआईएस-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभांरभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। व्यापार और उद्योग अनुकूल माहौल बनाने के लिये प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश सभी उद्यमियों के लिए निवेश के अपार अवसर और उसके बाद दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित करने के प्रति संकल्पित है।

Next Post

पमरे के स्टेशनों से गुजरेगी दो कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

Sat Feb 15 , 2025
भोपाल, 14 फरवरी (वार्ता) उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के अवसर पर यात्री दबाव को कम करने के लिए रेलवे द्वारा चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली और उडुपि-टुंडला-उडुपि कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी, जो पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के स्टेशनों से गुजरेगी। पमरे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज […]

You May Like